काइल मेयर्स (Kyle Mayers) के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत डरबन सुपर जायंट्स (Durban Super Giants) ने शुक्रवार (13 जनवरी) को न्यूलैंड्स में खेले गए SA20 लीग 2023 के मुकाबले में एमआई केपटाउन (MI Cape Town) को 5 विकेट से हरा दिया। एमआई के 152 रन के जवाब में सुपर जायंट्स ने 16.3 ओवर में 5 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। एमआई की यह पहली हार और डरबन की पहली जीत है।

Advertisement

मेयर्स को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डरबन की टीम को 35 रन के कुल स्कोर पर कप्तान क्विंटन डी कॉक (11) के रूप में पहला झटका लगा। 62 रन के स्कोर पर मेयर्स भी पवेलियन लौट गए। मेयर्स ने 23 गेंदों में चार चौकों और दो छ्क्कों की मदद से 34 रन बनाए। इसके बाद वियान मल्डर और हेनरिक क्लासेन ने तीसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। मल्डर ने 26 गेंद में 30 रन, वहीं क्लासेन ने 22 गेंद में 36 रन की पारी खेली। इसके अलावा अंत में कीमो पॉल ने 8 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए।

एमआई के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 रन देकर 4 विकेट लिए।

Explosive start by @DurbansSG #MICTvDSG #Betway #SA20 | @Betway_India pic.twitter.com/IK7vcWymA6

— Betway SA20 (@SA20_League) January 13, 2023

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ग्रांट रोएलोफसेन के अर्धशतक के दम पर एमआई केपटाउन ने 8 विकेट गंवाकर 152 रन बनाए। रोएलोफसेन ने 44 गेंदों में 52 रन बनाए। इसके अलावा जॉर्ज लिंडे ने 33 रन और डेलानो पोटगीटर ने 25 रन की पारी खेली।

Advertisement

Also Read: LIVE Score

सुपर जायंट्स के लिए डेलानो पोटगीटर, हार्डस विल्जोएन औऱ रीस टॉप्ले ने 2-2 विकेट, काइल मेयर्स और जेसन होल्डर ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार