चैरिटी मैच बिना किसी संदेह के मनोरंजन से भरा हुआ होता है। पिछले कुछ वर्षों में चैरिटी मैच ने फैंस को कई यादगार पल दिए हैं। इस बीच चैरिटी मैच से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पिता अपने बेटे के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहा है।

Advertisement

आमतौर पर, जब एक पिता और पुत्र एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं, तो मनोरंजन की गारंटी होती है और ऐसा ही कुछ इस चैरिटी मैच में भी देखने को मिला। खेल के दौरान, पापा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने बेटे को क्लीन बोल्ड कर दिया। बेटे का विकेट लेने के तुरंत बाद, पिताजी अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर सके और अब तक का सबसे अच्छा जश्न मनाया।

Advertisement

यह वाक्या स्पेंसर विल्सन सिक्स टूर्नामेंट के दौरान हुआ जब बल्लेबाज जेक फेलो अपने पिता क्रेग की गेंद से पूरी तरह से चौंक गए और क्लीन बोल्ड हो गए। इस बीच, जेक को विश्वास नहीं हुआ कि आखिर उनके साथ हुआ क्या है। ऐसे में बेटे ने पापा को अपना विकेट का जश्न मनाते हुए देखने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

वहीं पिता ने दोनों हाथ हवा में उठाकर जश्न मनाया। पिता का जश्न देखने लायक था और वह आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। फिलहाल इस वीडियो की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है कि अब तक वीडियो को 3.6k से अधिक लाइक्स के साथ 3.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार