Dushmantha Chameera Clean Bowled Fakhar Zaman: ILT20 के तीसरे सीजन के 13वें मैच में दुबई कैपिटल्स ने डेजर्ट वाइपर्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। कैपिटल्स की जीत के हीरो अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर गुलबदीन नईब रहे जिन्होंने गेंद से एक विकेट लेने के साथ ही बल्ले से भी धमाल मचाया और 51 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

Advertisement

इस मैच में घरेलू टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान सिकंदर रज़ा के इस फैसले को सही साबित करते हुए वाइपर्स के शीर्ष क्रम को सस्ते में निपटा दिया। आउट होने वाले बल्लेबाजों में से एक फखर जमान भी थे जो शानदार लय में चल रहे थे लेकिन जब उनसे इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी तो वो कैपिटल्स के खिलाफ 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

फखर ने पहले ओवर में चौका लगाकर अच्छी शुरुआत की और फिर दूसरे ओवर में दुष्मंथा चमीरा के खिलाफ छक्का भी जड़ा लेकिन इसके बाद दुष्मंथा चमीरा ने शानदार वापसी करते हुए फखर जमान को चारों खाने चित्त करते हुए बोल्ड कर दिया। इस श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ने उसी ओवर की चौथी गेंद पर जोरदार वापसी करते हुए शानदार धीमी गेंद डाली जिस पर फखर जमान ने जोरदार स्लॉग मारा लेकिन गति की कमी के कारण वो पूरी तरह से चूक गए और बोल्ड हो गए।

फखर जमान अपने विकेट के बाद बेहद निराश थे और कुछ सेकंड के लिए घुटनों के बल बैठकर नीचे देखते रहे। चमीरा श्रीलंका के तेज गेंदबाज हैं जिन्हें आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है और उनका शानदार लय में होना आगामी आईपीएल सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर है। अगर वापस से इस लीग की बात करें तो डेजर्ट वाइपर्स ने अब तक अपने सभी चार मैच जीते हैं और तालिका में वो शीर्ष पर हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स चार मैचों में केवल एक जीत के साथ सबसे नीचे है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार