वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स टूर्नामेंट के पांचवें मुकाबले में वेस्टइंडीज चैंपियंस ने इंग्लैंड चैंपियंस को 10 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस मैच में जीत के साथ-साथ वेस्टइंडीज के दिग्गजों ने फैंस का भरपूर एंटरटेनमेंट भी किया और ड्वेन ब्रावो के साथ-साथ फिडेल एडवर्ड्स के डांस मूव्स ने फैंस को पुराने दिनों की याद दिला दी।

Advertisement

इन दोनों के डांस मूव्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फिडेल एडवर्ड्स ने नॉर्थम्प्टन में खेले गए इस मैच में एक ही ओवर में दो विकेट झटककर इंग्लैंड चैंपियंस को पीछे धकेल दिया। इस अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ ने लगातार दो गेंदों पर एलिस्टर कुक और मोईन अली को आउट किया और अपने साथी ड्वेन ब्रावो के साथ कैरेबियाई अंदाज़ में जश्न मनाया।

Advertisement

ये पल बेहद रोमांचक अंदाज़ में सामने आया जब एडवर्ड्स ने पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को क्लीन बोल़़्ड कर दिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर मोईन अली भी ब्रावो को मिड-ऑफ़ पर कैच थमा बैठे।

इसके बाद जो हुआ वो अद्भुत था। एडवर्ड्स और ब्रावो ने अचानक विकेट का जश्न मनाते हुए डांस शुरू कर दिया। उनके इस डांस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए चैडविक वॉल्टन ने 83 रनों की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम 20 ओवरों में 154 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और वेस्टइंडीज चैंपियंस ने ये मैच 10 रन से जीत लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार