IPL 2021: ड्वेन ब्रावो ने की लसिथ मलिंगा की बराबरी, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

Updated: Mon, Sep 20 2021 00:48 IST
Cricket Image for IPL 2021: ड्वेन ब्रावो ने की लसिथ मलिंगा की बराबरी, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वि (Image Source: Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने रविवार (19 सितंबर) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। ब्रावो ने चार ओवरों में 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और ईशान किशन, एडम मिल्ने और राहुल चाहर को अपना शिकार बनाया।

ब्रावो आईपीएल में एक विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके मुंबई इंडियंस के खिलाफ 31 विकेट हो गए हैं। 

उन्होंने मुंबई इंडियंस के पूर्व गेंदबाज लसिथ मलिंगा की बराबरी की। मलिंगा ने चेन्नई के खिलाफ 31 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 और कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नारायण ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 30 विकेट लिए हैं। 

इसके अलावा बल्लेबाजी में ब्रावो ने 8 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 23 रनों की धुआंधार पारी खेली। 

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

ब्रावो के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने (नाबाद 88) ने धमाकेदार अर्धशतक जड़ा। जिसकी बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हरा दिया। चेन्नई के 156 रनों के जवाब में मुंबई निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें