CPL 2021: वेस्टइंडीज में चल रही कैरेबियन प्रीमियर लीग के दौरान मैच में एक मजेदार घटना घटी। पैट्रियट्स और गुयाना वॉरियर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान हेटमायर ने ड्वेन ब्रावो पर बल्ला तान दिया था जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वाक्या गुयाना वॉरियर्स के बल्लेबाजी के दौरान हुआ जब हफीज और हेटमायार बल्लेबाजी कर रहे थे।

Advertisement

हुआ यूं कि 13वें ओवर की चौथी गेंद को फेंकते ही सेंट किट्स एंड पैट्रियट्स के कप्तान ब्रावो गिर पड़े थे। ब्रावो को गिरा पड़ा देखकर रन ले रहे हेटमायर ने उनपर बल्ला तान दिया। यह सबुकछ मजाकिया अंदाज में हुआ था। हालांकि, बाद में हेटमायर और उनके पार्टनर मोहम्मद हफीज, ने जमीन पर पड़े ब्रावो को गले से लगाकर खेल की स्प्रिट का शानदार नमूना पेश किया।

Advertisement

इस घटना के ठीक बाद फिजियो ने भी ब्रावो की जांच की थी। अगली गेंद फेंकने के लिए ब्रावो कुछ ही देर में तैयार हो गए और बिना किसी परेशान के अपना ओवर समाप्त किया। यह मैच बल्लेबाजी के लहजे से हफीज और हेटमायर दोनों के लिए अच्छा गुजरा दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

वहीं अगर मैच की बात करें तो पैट्रियट्स की टीम ने गुयाना वॉरियर्स को 4 गेंद पहले ही हरा दिया था। पैट्रियट्स की टीम ने 6 विकेट से इस मुकाबले को जीतने में कामयाबी पाई थी। गुयाना की टीम ने पैट्रियट्स को 167 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने 4 विकेट खोकर 19.2 ओवर में प्राप्त कर लिया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार