Dwayne Bravo Six, MLC 2023: मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला वाशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom) और टेक्सास सुपर किंग्स (Texas Super Kings) के बीच सोमवार (17 जुलाई) को ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेला गया था जिसे वाशिंगटन फ्रीडम की टीम ने सलामी बल्लेबाज़ मैट शॉर्ट (80) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 6 रनों से जीतकर अपने नाम किया है।

Advertisement

यह मैच भले ही वाशिंगटन फ्रीडम की टीम ने जीता हो, लेकिन इसी बीच वेस्टइंडीज के पूर्व स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने जमकर सुर्खियां बटोरी। दरअसल, ब्रावो ने ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में अपने बल्ले से खूब धमाल मचाया। यहां ब्रावो के बैट से 39 गेंदों पर 76 रनों की तूफानी पारी निकली जिसके दौरान कैरेबियाई खिलाड़ी ने अपनी इनिंग में 5 चौके 6 छक्के लगाए।

Advertisement

इतना ही नहीं, इसी बीच ब्रावो ने एक मॉन्स्टर छक्का भी जड़ा। ब्रावो के बैट से यह शॉट सुपर किंग्स की इनिंग के 18वें ओवर में देखने को मिला। फ्रीडम के लिए यह ओवर गन गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया कर रहे थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर नॉर्खिया ने पिच पर जोर से गेंद को पटका, यहां ब्रावो ने अपने बाजुओं का दम दिखाया और खड़े-खड़े हवाई फायर करके टूर्नामेंट का अब तक का सबसे लंबा छक्का लगाकर गेंद को 106 मीटर की दूरी पर मैदान के बाहर भेज दिया। यही वजह है अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

बता दें कि इस मैच में वाशिंगटन फ्रीडम के कप्तान मोइसेस हेंरीक्वेस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद उनकी टीम ने 20 ओवर में 163 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। इसके जवाब में सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में सिर्फ 157 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 6 रनों से गंवा बैठी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार