ड्वेन ब्रावो बन रहे थे चालाक, धोनी ने सीखा दिया सबक, देखें VIDEO

Updated: Mon, Apr 04 2022 22:10 IST
Dwayne Bravo VS Ms Dhoni (Dwayne Bravo VS Ms Dhoni)

चैन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एम एस धोनी और दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की दोस्ती जगजाहिर है। ड्वेन ब्रावो धोनी के सबसे बड़े प्रशंसकों में से एक हैं लेकिन, फिर भी वो धोनी को चैलेंज देने में कभी भी नहीं चूकते। इसी बीच धोनी और ड्वेन ब्रावो से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें ड्वेन ब्रावो अपनी सटीक यॉर्कर गेंद से धोनी को गच्चा देने की कोशिश करते हुए नजर आते हैं।

वीडियो काफी मजेदार है ड्वेन ब्रावो सबसे पहले धोनी को वाइड यॉर्कर गेंद पर छकाते हैं। पहली झलक में देखने पर लगता है कि ये गेंद वाइड है और धोनी भी इसी बात की ओर इशारा करते हैं। ड्वेन ब्रावो कुछ नहीं कहते और चुपचाप अपने रनअप पर जाते हुए नजर आते हैं।

लेकिन, यहां पर धोनी ड्वेन ब्रावो की चालाकी भाप जाते हैं और अगली गेंद पर जब ब्रावो फिर से वाइड यॉर्कर पर धोनी को छकाने की कोशिश करते हैं तब धोनी उन्हें सही जवाब देते हैं। धोनी ड्वेन ब्रावो की इस चालाकी भरी गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा देते हैं। 

छक्का खाने के बाद ड्वेन ब्रावो का रिएक्शन भी देखने लायक होता है। ड्वेन ब्रावो धोनी के पास जाते हैं और उनके गले लग जाते हैं। वहीं धोनी भी ब्रावो को सरहाते हुए नजर आते हैं। बता दें कि आईपीएल 2022 में सीएसके की शुरुआत काफी खराब रही है। रविंद्र जडेजा की कप्तानी में सीएसके टीम को अब तक खेले गए सभी 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें: धोनी ने दिखाई ईमानदारी, अंपायर से कहा रिप्ले देखो फिर करो फैसला

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें