क्रिकेट के मैदान पर वैसे तो कई ऐसे नज़ारे देखने को मिलते हैं, जो फैंस का भरपूर मनोरंजन करते हैं लेकिन शनिवार (29 जनवरी) को अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जो कोई भी क्रिकेट फैन नहीं देखना चाहेगा। ये दृश्य ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे प्लेट सेमीफाइनल-2 में देखने को मिला।

Advertisement

ज़िम्बाब्वे की पारी का छठा ही ओवर चल रहा था लेकिन जैसे ही आयरिश गेंदबाज़ इस ओवर की पांचवीं गेंद डालने की तैयारी करता है वैसे ही भूकंप आ जाता है और पूरा मैदान हिल जाता है। भूकंप के ये झटके पूरे 20 सेकेंड तक जारी रहते हैं लेकिन मज़ेदार बात ये रहती है कि खेल जारी रहता है।

Advertisement

वहीं, कमेंटेटर्स भूकंप के आने से घबरा जाते हैं और उनकी आवाज़ में उनका डर साफ दिखाई देता है। हालांकि, अच्छी बात ये रही कि इन झटकों से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो ताज़ा समाचार लिखे जाने तक ज़िम्बाब्वे की टीम ने 42 ओवर खत्म होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए हैं और अब आखिरी बल्लेबाज़ों पर दारोमदार होगा कि वो अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक लेकर जाएं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार