आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के विस्फोटक बल्लेबाज अब्राहम डी विलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा है कि कप्तान हमेशा से आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करते हैं और एक उदाहरण सेट करते हैं। डी विलियर्स ने साथ ही कहा कि इससे खिलाड़ियों के लिए टीम में कप्तान को फॉलो करना आसान होता है।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम की नजरें शनिवार से यूएई में शुरू होने जा रही लीग के आगामी 13वें सीजन में पहली बार चैंपियन बनने पर लगी हुई है।

Advertisement

आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें डी विलियर्स ने कहा, " मुझे लगता है कि आईपीएल के बारे में एक महीने पहले ही चीजें स्पष्ट हो गई थी। बीसीसीआई ने आईपीएल को शुरू करने में शानदार काम किया है। हम टूर्नामेंट खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। मैं पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं, इसलिए मैं टीम के खिलाड़ियों के साथ वहां अच्छे तरीके से खेलकर टीम की मदद करना चाहता हूं।"

आरसीबी की टीम आईपीएल के 13वें सीजन में अपना पहला मैच 21 सितंबर को दुबई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।

उन्होंने कहा, " हमने बहुत मेहनत की है। हमारे पास एक अच्छा वर्क एथिक है। वास्तव में ऐसा लगता है कि हम सभी ने इस कड़ी मेहनत वाले वातावरण को बनाया है। इसका श्रेय विराट को जाता है। वह उदाहरण सेट करते हैं और सामने से टीम का नेतृत्व करते हैं। जब आपके पास एक ऐसा कप्तान होता है, जो हमेशा आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करते हैं तो उनका फॉलो करना बहुत आसान है।"

आईपीएल में आरसीबी के लिए अब तक 154 मैच खेल चुके डी विलियर्स ने आगे कहा कि टीम इस साल एक अलग तरह से महसूस कर रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा, " इस बार एक अलग अहसास है। हमारे पास हर जगह बैक अप है। विराट और कोच सर्वश्रेष्ठ अंतिम एकादश का चयन कर सकते हैं। हमारे पास प्रत्येक विभाग में एक विकल्प है।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार