पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के शिंकजे में आ गए हैं। ईडी ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म की जांच के तहत युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों के अनुसार, 39 वर्षीय रॉबिन उथप्पा को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए 22 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया है।

Advertisement

वहीं, युवराज सिंह को 23 सितंबर को एजेंसी के सामने उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। ये पूरा मामला 1xBet नामक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़ा है। ये ऐप भारत में अवैध रूप से काम कर रहा था और इसी के संचालन में कथित मनी लॉन्ड्रिंग और कानून उल्लंघन के आरोपों की जांच की जा रही है। ईडी का मानना है कि इस ऐप के जरिए भारी मात्रा में अवैध कमाई की गई और उसे विभिन्न चैनलों से सफेद धन में बदलने की कोशिश की गई।

Advertisement

ईडी केवल क्रिकेटरों तक ही सीमित नहीं रही है। इस मामले में बॉलीवुड और टॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों को भी तलब किया गया है। हाल ही में ईडी ने अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती और बंगाली अभिनेता अंकुश हाज़रा को पूछताछ के लिए बुलाया। गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला इस ऐप की भारतीय ब्रांड एंबेसडर हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने ऐप के प्रचार में अहम भूमिका निभाई। एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि क्या उनके प्रचार के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग, टैक्स चोरी या एल्गोरिद्म में गड़बड़ी जैसे अवैध काम किए गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये पहला मौका नहीं है जब क्रिकेटरों को इस मामले में बुलाया गया है। इससे पहले ईडी शिखर धवन और सुरेश रैना से भी पूछताछ कर चुकी है। माना जा रहा है कि एजेंसी ये जानना चाहती है कि क्या इन खिलाड़ियों को ऐप से सीधे या परोक्ष रूप से कोई आर्थिक लाभ मिला और क्या वो इसकी गतिविधियों से पूरी तरह वाकिफ थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार