IND vs PAK मैच के दौरान पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकरम ने अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को टारगेट करते हुए सिखों पर एक नस्लभेदी टिप्पणी की थी। पाकिस्तानी खिलाड़ी के विवादित बयान से भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) काफी आहात हुए थे जिसके बाद उन्होंने कामरान अकमल को दुनिया के सामने आईना दिखाया था।

Advertisement

हरभजन सिंह ने अपने सोशल मीडिया के जरिए कामरान अकरम को लताड़ लगाई थी और उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी को इतिहास याद दिलाते हुए ये बताया था कि कैसे सिखों ने आक्रमणकारी मुगलों से सभी की माताओं और बहनों को बचाया था। हरभजन सिंह को आहात देखकर कामरान अकरम ने दुनिया के सामने उनसे और पूरे सिख समुदाय से माफी मांगी थी, लेकिन इसके बावजूद हरभजन सिंह ने एक बार फिर पाकिस्तानी खिलाड़ी को लताड़ लगाई है।

Advertisement

हरभजन सिंह ने ANI के साथ बात करते हुए कामरान अकमल को एक नालायक कहा है। वो बोले, 'यह बहुत ही बेतुका बयान और बचकानी हरकत है, जो सिर्फ कोई 'नालायक' इंसान ही कर सकता है। कामरान अकमल को समझना चाहिए कि उन्हें किसी के धर्म के बारे में कुछ नहीं कहना चाहिए और न ही उसका मज़ाक बनाना चाहिए। मैं कामरान अकमल से पूछना चाहता हूं कि क्या आप सिख समुदाय का इतिहास जानते हैं? कौन हैं सिख और सिख ने आपकी कम्यूनिटी, आपकी मां, आपकी बहनों को बचाने के लिए क्या-क्या काम किए हैं?'

Also Read: Live Score

उन्होंने आगे कहा, 'अपने पूर्वजों से पूछो, जब 12 बजे सिख मुगलों पर अटैक किया करते थे और आपकी मां, बहनों को बचाते थे, इसलिए बकवास करना बंद करो। यह अच्छा है कि उन्हें जल्दी समझ आ गया और माफी मांग ली, लेकिन वह फिर कभी किसी सिख या किसी धर्म को आहत करने की कोशिश न करें। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, चाहें वो हिंदू धर्म हो, इस्लाम धर्म हो या ईसाई धर्म हो। अगर हम सब एक दूसरे के धर्म का सतकार करना जानते हो तो फिर ये मसले नहीं होंगे। किसी को भड़काने या आग लगाने की जरूरत नहीं है। सभी धमों की सतकार करो।'

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार