India Women vs Australia Women 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी (Ellyse Perry) ने शनिवार (21 फरवरी) को भारत के खिलाफ एडिलेड ओवल स्टेडियम में तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया।
पेरी के इंटरनेशनल करियर का यह 350वां मुकाबला है। वह ऑस्ट्रेलिया की पहली औऱ दुनिया की तीसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 या उससे ज्यादा मैच खेल हैं। पेरी से पहले यह कारनामा सिर्फ हरमनप्रीत कौर और सुजी बेट्स ने ही किया है। पेरी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 14 टेस्ट, 165 वनडे और 171 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच
हरमनप्रीत कौर- 357 मैच
सुजी बेट्स- 355 मैच
एलिस पेरी- 350 मैच
बता दें कि पेरी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 या उससे ज्यादा रन और 300 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तीन मैच की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।
टीमें इस प्रकार हैं
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम (प्लेइंग XI): बेथ मूनी (विकेट कीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, ग्रेस हैरिस, किम गार्थ, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), डार्सी ब्राउन।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतयी महिला टीम (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।