Australia Women vs Netherlands Women: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी (Ellyse Perry) ने शनिवार (20 जून) को नीदरलैंड के खिलाफ साउथेम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले मे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते ही इतिहास रच दिया।
महिला टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में पेरी का यह 50वां मैच है। वह दुनिया की पहली क्रिकेटर (महिला या पुरुष) बन गई हैं, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में 50 या उससे ज्यादा मुकाबले खेले हैं।
महिला टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने के मामले में पेरी के बाद न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सुजी बेट्स हैं, जिन्होंने अभी तक 43 मैच खेले हैं। वहीं पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने का कीर्तिमान रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 47 मैच खेले हैं। बता दें कि 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद रोहित ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।
बता दें कि पेरी उन सात खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने महिला टी-20 वर्ल्ड कप के सभी 10 एडिशन खेले हैं।
— T20 World Cup (@T20WorldCup) June 20, 2026
Ellyse Perry becomes the first player to reach 50 #T20WorldCup appearances
Watch her in action LIVE, broadcast details https://t.co/5JYsHCRzJ2 pic.twitter.com/Io1A5quoGX
पेरी ने मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में शानदार 36 रन बनाए थे। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ वह प्लेयर ऑफ द मैच रही। बांग्लादेश के खिलाफ दो विकेट लेने के अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में योगदान दिया था।
गौरतलब है नीदरलैंड ने इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
टीमें:
ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग इलेवन): जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला केरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), एलाना किंग, किम गर्थ, लुसी हैमिल्टन
Also Read: LIVE Cricket Score
नीदरलैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): हीदर सीजर्स, फेबे मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीडे (विकेटकीपर/कप्तान), स्टर्रे कालिस, रॉबिन रिजके, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस ज्विलिंग, मायरथे वैन डेन राड, सिल्वर सीजर्स, कैरोलीन डी लैंग, इसाबेल वैन डेर वोनिंग।