MI Emirates vs Abu Dhabi Knight Riders, ILT20 Dream 11 Team

Advertisement

ILT20 का 26वां मुकाबला एमआई एमिरेट्स और अबू धाबी नाइट राइडर्स के बीच शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल पर एमआई एमिरेट्स की टीम 8 में से 4 मैच में जीत के साथ तीसरे पायदान पर है। अबू धाबी नाइट राइडर्स के लिए सीजन अच्छा नहीं रहा है। यह टीम अब तक 8 मुकाबलों में से एक में भी जीत हासिल नहीं कर सकी है।

Advertisement

इस मैच में कीरोन पोलार्ड पर दांव खेला जा सकता है। पोलार्ड ने टूर्नामेंट में अब तक 73.50 की औसत से 294 रन बनाएं हैं। इस दौरान उन्होंने 2 विकेट भी अपने नाम किये। निकोलस पूरन ने भी ठीक ठाक प्रदर्शन किया है। इस बाएं हाथ के खिलाड़ी के नाम 6 मैचों में 140.81 की स्ट्राइक रेट के साथ 207 रन दर्ज हैं। आंद्रे रसेल ने टूर्नामेंट में अब तक 153 रन और 5 विकेट चटकाए हैं। ऐसे में उन्हें उपकप्तान के तौर पर चुना जा सकता है।

EMI vs ABD: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, फरवरी 03, 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम

EMI vs ABD, Pitch Report

Advertisement

यह मुकाबला शेख जायदा स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। पिच पर बैटिंग और बॉलिंग दोनों को ही मदद मिलने की संभावना है। टूर्नामेंट का पिछला मैच यहां एमआई एमिरेट्स और गल्फ जायंट्स के बीच खेला गया था जिसमें टॉस जीतकर गल्फ जायंट्स ने पहले बॉलिंग चुनी थी। इसके बाद एमिरेट्स ने 20 ओवर में 140 रनों का टारगेट सेट किया था जिसके जवाब में जायंट्स ने आखिरी ओवर में जीत हासिल कर ली थी।

EMI vs ABD: Where to Watch?

ILT20 लीग के मैच भारतीय फैंस Zee नेटवर्क पर इन्जॉय कर सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर भी मैच प्रसारित किया जाएगा।

Advertisement

EMI vs ABD Dream11 Team

विकेटकीपर - निकोलस पूरन (उपकप्तान), जो क्लार्क
बल्लेबाज़ - आंद्रे फ्लेचर, मुहम्मद वसीम
ऑलराउंडर - ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), सुनील नारायण, आंद्रे रसेल
गेंदबाज़ - इमरान ताहिर, अकील हुसैन, फजलहक फारूकी

MI Emirates Probable Playing XI

Advertisement

आंद्रे फ्लेचर, मुहम्मद वसीम, बेसिल हमीद, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कीरोन पोलार्ड (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, ड्वेन ब्रावो, जॉर्डन थॉम्पसन, ट्रेंट बोल्ट, इमरान ताहिर, फजलहक फारूकी

Abu Dhabi Knight Riders Probable Playing XI

पॉल स्टर्लिंग, जो क्लार्क (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, ब्रैंडन किंग, चरिथ असलंका, जवार फरीद, अकील हुसैन, आंद्रे रसेल, सनील नारायण (कप्तान), मतिउल्लाह खान, लाहिरू कुमारा

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार