नई दिल्ली, 22 जुलाई| महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने भारतीय टीम के साथ मुख्च कोच के तौर पर बिताए गए समय को लेकर बात की है और कहा है कि संन्यास के बाद दोबारा ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनकर उन्हें काफी अच्छा लगा था।

Advertisement

कुंबले ने 2017 में विराट कोहली के साथ मतभेदों के चलते मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसी खबरें थी दोनों के बीच काफी समय से चीजें अच्छी नहीं चल रही हैं लेकिन कोहली ने चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान इस तरह की चीजों को नकार दिया था।

Advertisement

इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को पाकिस्तान के हाथों हार मिली थी और इसी के बाद कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

कुंबले ने कहा कि उन्हें किसी चीज का पछतावा नहीं है लेकिन साथ ही कहा कि उनके कार्यकाल का अंत बेहतर हो सकता था।

कुंबले ने जिम्ब्बावे के पूर्व तेज गेंदबाज पॉमलेलो मांग्बा के साथ इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा, "मैं काफी खुश था कि मैंने वो जिम्मेदारी संभाली। मैंने जो एक साल टीम के साथ बिताया वो शानदार था। शानदार खिलाड़ियों के साथ खेलना और संन्यास के बाद एक बार फिर भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनना शानदार था।"

पूर्व कप्तान ने कहा, "हमने उस एक साल में काफी अच्छा किया था। मैं काफी खुश था कि कुछ योगदान दिया गया और मुझे किसी तरह का पछतावा नहीं है। मैं वहां से आगे बढ़ने के बाद भी खुश था। मुझे पता है कि अंत अच्छा हो सकता था लेकिन ठीक है।"

Advertisement

49 साल के कुंबले ने हरभजन सिंह के साथ अपनी साझेदारी को लेकर बात की।

उन्होंने कहा, "मेरी भज्जी के साथ काफी अच्छी दोस्ती है क्योंकि हमने काफी सारे मैच खेले हैं। साथ ही वेंकटपति राजू के साथ जो राजेश चौहान के साथ मेरे पहले स्पिन पार्टनर थे। मेरे करियर के दूसरे हाफ में, हरभजन सिंह काफी विशेष थे।"

उन्होंने कहा, "एक ऐसा गेंदबाज होना जो पांच विकेट ले सकता है, मेरे लिए यह बड़ी बात थी क्योंकि जब आपके पास दो स्पिनर हैं और दोनों पांच विकेट लेने में सक्षम हों तो एक बल्लेबाज के तौर पर आप मैच की शुरुआत से पहले ही समझ जाते हो कि आप दबाव में हो। इस तरह का दबाव आपको विकेट लेने में मदद करता है।"

Advertisement

कुंबले ने भारत के लिए 132 टेस्ट मैच और 271 वनडे खेले हैं जिनमें क्रमश: 619 और 337 विकेट लिए हैं।

वह टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं वहीं विश्व में वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार