भारत और इंग्लैंड के बीच यहां ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया और लंबे इंतजार के बाद भी मैच शुरू नहीं किया जा सका और अंतत: यह ड्रॉ पर समाप्त हुआ। 

Advertisement

यहां लगातार हो रही बारिश की वजह से पहले और दूसरे सत्र का खेल शुरू नहीं हो सका और टी की घोषणा की गई, लेकिन लगभग साढ़े पांच घंटे के इंतजार के बाद आखिरी दिन के खेल को रद्द करने की घोषणा की गई और मैच का नतीजा नहीं निकल सका।

भारत ने इस मैच में पकड़ बनाई हुई थी लेकिन बारिश ने खेल का रुख मोड़ दिया और भारत की जीत की संभावना पर पानी फेर दिया।

इससे पहले, इंग्लैंड की दूसरी पारी शनिवार को 303 रनों पर ऑल आउट हो गई थी और भारत को जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य मिला था। भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 52 रन बना लिए थे और उसे जीत के लिए 157 रनों की जरूरत थी और उसके नौ विकेट शेष थे।

भारत की दूसरी पारी में लोकेश राहुल 38 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए जबकि रोहित शर्मा 34 गेंदों पर 12 रन और चेतेश्वर पुजारा 13 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड को एक विकेट मिला।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 12 अगस्त से होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार