19 जून। भारत की टीम जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे, टी- 20 और फिर टेस्ट मैच खेलेगी। विराट कोहली के लिए कप्तान के तौर पर यह दौरा काफी अहम होने वाला है।

Advertisement

एक बल्लेबाज के तौर पर विराट कोहली इंग्लैंड की धरती पर फ्लॉप रहे हैं ऐसे में उनके परफॉर्मेंस को लेकर हर किसी की नजर बनी हुई रहेगी। दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

Advertisement

इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

 

आकाश चोपड़ा ने इंग्लैंड दौरे को लेकर कहा कि टेस्ट सीरीज में जहां विराट कोहली काफी अहम साबित होने वाले हैं तो वहीं दूसरी ओर केएल राहुल भी इस सीरीज में काफी अहम साबित होने वाले हैं।

आकाश चोपड़ा ने माना कि केएल राहुल इंग्लैंड की धरती पर अपनी बल्लेबाजी से काफी अहम साबित होने वाले हैं। आकाश चोपड़ा का मानना है कि केएल राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हर मैच में जरूर खेलाना चाहिए।

आकाश चोड़ना ने कहा कि इस समय विराट कोहली के बाद सबसे बेहतरीन बल्लेबाज केएल राहुल हैं। उनके पास ऐसी तकनीक है जो इंग्लैंड में उन्हें सफल बना सकती है।

Advertisement

केएल राहुल के बारे में चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने पिछले 12 टेस्ट मैचों में 10 पारियों में अर्धशतक जमाने में सफल रहे हैं। केएल राहुल ने टेस्ट में आखिरी शतक साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में 199 रन बनाए थे। दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

लेकिन आकाश चोपड़ा को भरोसा है कि इस टेस्ट सीरीज में केएल राहुल शतक भी बनाएंगे और टीम की बल्लेबाजी को मजबूत स्तंभ देंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार