भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। भारत ने सीरीज का पहला मैच 10 विकेट से जीता था।

Advertisement

ENG vs IND: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – गुरुवार, 14 जुलाई, 2022
समय – शाम 05: 30 बजे
जगह – लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड

ENG vs IND: Match Preview

इंग्लैंड की बैटिंग पहले मुकाबले में फ्लॉप नज़र आई है। भारतीय पेस अटैक ने इंग्लैंड के 10 के 10 विकेट हासिल किए। 50 ओवर के गेम में  मेजबान सिर्फ 25.2 ओवर तक ही टिक सकी। जेसन रॉय, जो रूट, बेन स्टोक्स और लियाम लिविंगस्टोन शून्य के स्कोर पर आउट हुए।

मेजबानों की गेंदबाज़ी बल्लेबाज़ी की तरह ही नाकाम रही। भारतीय टीम ने 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.2 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए मुकाबला जीत लिया। पहले वनडे में रोहित और धवन की जोड़ी ने इंग्लैंड की गेंदबाज़ी को मामूली साबित किया।

Advertisement

भारतीय बल्लेबाज़ी की बात करें तो शिखर धवन और रोहित शर्मा को जोड़ी एक बार फिर मैदान पर सुपरहिट दिखी। दोनों ही दिग्गज बल्लेबाज़ों के बीच 114 रनों की साझेदारी देखने को मिली। रोहित ने 76 रन बनाए, वहीं शिखर धवन ने 31 रनों की पारी खेली।

रोहित शर्मा और धवन से पहले जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट हासिल किए। मोहम्मद शमी ने भी इंग्लिश कंडिशन का फायदा उठाते हुए 4 विकेट चटकाए। प्रसिद्ध कृष्णा को 1 विकेट मिला।

ENG vs IND: कौन होगा, किस पर भारी?

Advertisement

भारतीय टीम ने पहला वनडे आसानी से जीता है। मेहमान टीम अच्छे फॉर्म में दिख रही है, ऐसे में दूसरे मुकाबले में भी भारतीय टीम फेवरेट रहेगी।

ENG vs IND Head-to-Head

कुल – 104
इंग्लैंड - 43
भारत - 56
टाई - 02
बेनतीजा - 03

Advertisement

ENG vs IND Team News

भारत - विराट कोहली चोटिल होने के कारण पहला वनडे नहीं खेल सके थे, ऐसे में अब अगर वह फिट होते है तो दूसरे वनडे में टीम का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि उनकी फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं आया है।

ENG vs IND Probable Playing XI

Advertisement

इंग्लैंड - जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, लियाम लिविंगस्टोन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), मोइन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स, रीस टॉप्ली

भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

ENG vs IND Fantasy XI

Advertisement

विकेटकीपर- जोस बटलर, ऋषभ पंत
बल्लेबाज - शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, रोहित शर्मा, जो रूट
ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, मोइन अली
गेंदबाज - जसप्रीत बुमराह, रीस टोप्ली, युजवेंद्र चहल

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार