England vs India 2nd ODI Match Prediction: इंग्लैंड और भारत के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स स्टेडियम, कार्डिफ में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने 45.2 ओवर में 259 रनों का लक्ष्य हासिल करके इंग्लैंड को 6 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो अक्षर पटेल रहे जिन्होंने 9.5 ओवर में 62 रन देकर 4 विकेट लिए और 52 गेंदों पर नाबाद 57 रन भी बनाए।

ENG vs IND 2nd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 16 जुलाई 2025
समय - 05:30 PM IST
वेन्यू - सोफिया गार्डन्स स्टेडियम, कार्डिफ

Sophia Gardens, Cardiff Pitch Report

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना काफी ज्यादा पसंद करती है। गौर करें कि ऐसा करते हुए यहां खेले गए 33 ODI मैचों में से 21 जीते गए हैं। यहां 50 ओवर क्रिकेट में पहली इनिंग का ओसत स्कोर 223 रन रहा है।

ENG vs IND ODI Head To Head Record

कुल - 111
इंग्लैंड - 44
भारत - 62
बेनतीजा - 03
टाई - 02

ENG vs IND 2nd ODI : Where to Watch?

इस वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म Jio Hotstar App पर भी इन्जॉय कर सकते हो।

ENG vs IND 2nd ODI: Player to Watch Out For

इंग्लैंड की टीम से जो रूट, हैरी ब्रूक और जोफ्रा आर्चर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर भारतीय टीम की तो विराट कोहली, शुभमन गिल और अक्षर पटेल अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

England vs India 2nd ODI Probable Playing XI

England Probable Playing XI: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जॉफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद।

India Probable Playing XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान)/ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर),  शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, गुरनूर बरार/अर्शदीप सिंह/प्रिंस यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

England vs India Today's Match Prediction

इस वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

ENG vs IND 2nd ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ENG vs IND Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, England vs India Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार