England vs India 4th Test Dream11 Prediction: इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसका चौथा मुकाबला बुधवार, 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम, मैनचेस्टर में खेला जाएगा। गौरतलब है कि ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:30 PM से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप जो रूट को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो जो कि गज़ब की फॉर्म में हैं और भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अब तक 3 मैचों की 6 इनिंग में 50.60 की औसत से 253 रन ठोक चुके हैं। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि जो रूट 156 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव रखते हैं जिसमें उनके नाम 13,259 रन और 73 विकेट दर्ज है। यही वज़ह है उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप केएल राहुल या जेमी स्मिथ का चुनाव कर सकते हो।

Advertisement

ENG vs IND 4th Test Match Details

दिन - बुधवार, 23 जुलाई 2025
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम, मैनचेस्टर

Old Trafford, Manchester Pitch Report

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना खूब पसंद करती है। इस मैदान में अब तक 86 टेस्ट इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 32 पहले बैटिंग करते हुए और 17 पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए हैं। गौरतलब है कि ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 331 रन रहा है जो कि दूसरी इनिंग में 275 रन, तीसरी इनिंग में 226 रन और चौथी इनिंग में 169 रन हो जाता है।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि इस मैदान पर आखिरी टेस्ट इंटरनेशनल साल 2024 में ही खेला गया था जिसे इंग्लैंड टीम ने श्रीलंका के खिलाफ चौथी इनिंग में 205 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीता था। इस मैच में चार इनिंग में 1,125 रन बने और 35 विकेट गिरे।

ENG vs IND Test Head To Head Record

कुल - 139
इंग्लैंड - 53
भारत - 36
ड्रॉ - 50

Advertisement

ENG vs IND 4th Test Dream11 Team

विकेटकीपर - ऋषभ पंत, जेमी स्मिथ
बल्लेबाज - जो रूट (उपकप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल 
ऑलराउंडर - रविंद्र जडेजा, बेन स्टोक्स, लियाम डॉसन
गेंदबाज़ - जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर।

ENG vs IND Predicted Playing 11

Advertisement

England Probable XI : जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडेन कार्स, जोफ्रा आर्चर।

India Probable XI : केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

ENG vs IND 4th Test Dream11 Prediction, ENG vs IND Dream11 Team, ENG vs IND Test Series, Fantasy Cricket Tips, ENG vs IND Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, England vs India

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार