इंग्लैंड और भारत के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम मज़बूती से वापसी करती हुई नजर आ रही है। वहीं, इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी के दौरान एक ऐसा पल आया जब मैच को कुछ देर के लिए रोक देना पड़ा। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, इस टेस्ट के तीसरे दिन एक ग्राउंड ऑफिसर सुर्खियों में आ गया है। तीसरे दिन इंग्लैंड की पारी के 50वें ओवर के दौरान, एक नाटकीय घटना घटी जिसने हम सभी को हैरान कर दिया। ग्राउंड ऑफिसर की हरकतों से दर्शक और कमेंटेटर हतप्रभ रह गए। मैदानी अंपायर और ग्राउंड ऑफिसर के बीच हुई इस मजेदार घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि ग्राउंड ऑफिसर बिल्कुल साइट स्क्रीन के सामने खड़ा था और जॉनी बेयरस्टो को इससे परेशानी हो गई और उन्होंने मोहम्मद शमी के इस ओवर में अंपायर को इस बारे में बताया। इस बीच, मोहम्मद शमी ने भी ग्राउंड ऑफिसर को इशारा किया कि वो सामने से हट जाए लेकिन उसे कुछ समझ नहीं आया और उसके बाद अंपायर को भाग कर बाउंड्री के पास जाना पड़ा।

हालांकि, ग्राउंड ऑफिसर इसके बाद भी नहीं समझ पाया कि सभी लोग उससे क्या कहना चाह रहे थे। हालांकि, इस दौरान उस ग्राउंड ऑफिसर ने ये भी कहा कि उसे कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे पसंद भी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार