भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपने करियर के सबसे खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। लीड्स के मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट मुकाबले में एक बार फिर उन्होंने निराश किया और 7 रन बनाकर जेम्स एंडरसन का शिकार बने।

Advertisement

इस टेस्ट मैच के पहले कोहली ने कहा था कि इंग्लैंड की सरजमीं पर बल्लेबाजों को अपना गुरूर अपनी जेब में रखना चाहिए। इसी बात को फिर से दर्शाते हुए भारत के पूर्व क्रिकेटर मनिंदर सिंह ने कोहली को सलाह दी है कि भारतीय कप्तान को अपनी जिद्द दरकिनार करके क्रीज पर अतिरिक्त समय बिताना चाहिए।

Advertisement

मनिंदर सिंह ने कहा,"अगर वो दबाव बनाकर खेलना चाहते है तो जैसा विराट हमेशा करते हैं तो वो ऐसी पिचें नहीं है जहां वो उस तरह से बल्लेबाजी कर सकते हैं। उन्हें कुछ और समय बिताने की जरूरत है और पिछले दौरे पर जैसे उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए करीब 600 रन बनाए थे। एक बार जब आपको गति का और साथ में यह पता लग जाता है कि गेंद कितना घूम रहा है फिर आप अपने शॉट खेल सकते हैं।"

उन्होंने कहा," ये भारत की पिचें नहीं है जहां आप एक पैर आगे निकालकर शॉट खेलना शुरू कर देते हैं। और जैसा कोहली ने कहा था उनको अभ्यास करना होगा। अपने घमंड को अपनी जेब में डाल लो।"

भारतीय कप्तान कोहली के बारे में आगे बात करते हुए मनिंदर सिंह ने कहा कि कोहली बार-बार एक ही गलती कर रहे हैं। वो अपने शरीर से दूर खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा तभी होता है जब आप शरीर से दूर शॉट को खेलते हैं। वो साल 2014 की तरह ही कितनी बार एक ही तरीके से आउट हो गए हैं।
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार