ENG vs IND: इंग्लैंड और भारत के बीच लॉर्ड्स में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के ऊपर अपना आपा खोते हुए देखा गया। 17वें ओवर की चौथी गेंद पर एंडरसन जब गेंदबाजी छोर पर जा रहे होते हैं तब वह कुछ कहते हैं जिसपर विराट कोहली अपने जवाब से उनकी बोलती बंद कर देते हैं।

Advertisement

विराट कोहली जेम्स एंडरसन के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करते हैं और फिर कहते हैं, 'यह एक पिच है और तुम यहां दौड़ रहे हो, यह तुम्हारा घर नहीं है।' इसके अलावा विराट को यह भी कहते हुए सुना गया, '"तुम मुझ पर कसम खा रहे हो? जैसे तुमने कल बुमराह के साथ किया था?'

Advertisement

बता दें कि इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन के दौरान जेम्स एंडरसन जब बल्लेबाजी करने आए तब उनके और भारतीय स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के बीच मजेदार जंग देखने को मिली थी। बुमराह ने एंडरसन पर एक के बाद एक बाउंसर्स डाले थे और एक बार तो गेंद एंडरसन के हेल्मेट पर भी लगी थी।  

कल के दिन का खेल खत्म होने के बाद एंडरसन बुमराह को काफी बुरा भला कहते हुए भी नजर आए थे। वहीं अगर मैच की बात करें तो भारत के 364 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम की पहली पारी 391 रन पर सिमट गई। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार