इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच यहां लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला पांचवें और अंतिम दिन ड्रॉ पर समाप्त हो गया। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 273 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 170 रन ही बना सकी। ये मैच तो ड्रॉ हो गया लेकिन इस मैच में कई मज़ेदार पल भी देखने को मिले।

Advertisement

इस टेस्ट मैच के आखिरी दिन स्टेडियम में मौजूद एक फैन ने दर्शकों समेत खिलाड़ियों का भी भरपूर मनोरंजन किया। इस शख्स के वायरल वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे और इसे शेयर करने के लिए मज़बूर हो जाएंगे।

Advertisement

दरअसल, ये घटना न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की दूसरी पारी के दौरान हुई जब स्टैंड में मौजूद एक शख्स ने अपनी हरकत से सभी को हैरान कर दिया. जाहिर तौर पर, वो आदमी रेनकोट पहनने की कोशिश कर रहा था क्योंकि वहां काफी बूंदा बांदी हो रही थी। रेनकोट पहनने के चक्कर में उस आदमी ने उल्टा रेनकोट पहन लिया।

इस बीच, कैमरामैन ने इस घटना को तुरंत देखा और उस व्यक्ति पर ही अपना फोकस रखते हुए ज़ूम इन करता रहा। आखिरकार, उस आदमी को एहसास हुआ कि उसने इसे गलत तरीके से पहना था। इसलिए उसने जल्दी से उल्टे रेनकोट को सीधा करके पहना। इस पूरी घटना को देखकर इंग्लिश खिलाड़ी और स्टेडियम में मौजूद फैंस हंसने लगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार