England vs New Zealand, 1st Test: इंग्लैंड की टीम लॉर्ड्स के मैदान पर पहले टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी कर रही है। ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स की जोड़ी ने मैदान पर पहले ही दिन रंग दिखाना शुरू कर दिया है। एशेज में लुटने और फिर वेस्ट इंडीज के खिलाफ हार के बाद इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड को शुरू में ही चारों खाने चित्त कर दिया। इंग्लैंड के लिए इस मैच में युवा गेंदबाज मैटी पॉट्स (Matty Potts) ने अपने पहले ही ओवर में कीवी कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) को निपटा दिया।

Advertisement

मैटी पॉट्स ने फॉक्स के हाथों विलियमसन को कैच आउट करवाया। केन विलियमसन युवा गेंदबाज को खेलने में पूरी तरह से चूक गए थे एक पल के लिए ऐसा लगा कि जैसे उन्हें पता था कि गेंद को खेलने में उनसे गलती हो गई थी। मैटी पॉट्स ने ऑफस्ंटप के बाहर फुल गेंद फेंकी और विलियमसन गच्चा खा गए।

Advertisement

इस विकेट को लेने के बाद पॉट्स का रिएक्शन देखने लायक था। मैटी पॉट्स ने बहुत तेजी से छलांग लगाई और अपने साथियों से गले मिले। कोहनी की चोट से वापसी के बाद से ही केन विलियमसन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में चूकते आ रहे हैं। वहीं उनके अलावा बाकी टॉप ऑर्डर भी ध्वस्त नजर आया।

वहीं अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। केन विलियमसन का ये फैसला एकदम गलत साबित हुआ और एक के बाद एक उनके टॉप ऑर्डर के सभी बल्लेबाज पवेलियन चलते बने। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम ने महज  12 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। मैटी पॉट्स के अलावा जेम्स एंडरसन के खाते में 2 और स्टुअर्ट ब्रॉड के खाते में 1 विकेट आया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार