England vs New Zealand: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर गजब का नजारा देखने को मिला। इनफॉर्म कीवी विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल Lbw आउट हो गए। यहां तक तो सब ठीक था लेकिन, वो चाहकर भी रिव्यू नहीं ले पाए। दरअसल DRS काम करना बंद कर दिया था जिसके चलते बल्लेबाज को निराशा से भरे मन के साथ पवेलियन लौटना पड़ा।

Advertisement

96वें ओवर की तीसरी गेंद पर ये वाक्या घटा। इंग्लिश गेंदबाज मैटी पोट्स की गेंद को खेलने में टॉम ब्लंडेल पूरी तरह से अचरज में नजर आए। गेंद बल्लेबाज के पैड से टकराई विपक्षी टीम ने अपील की और ऑनफील्ड अंपायर ने उंगली उठा दी। DRS उपल्बध नहीं था जिसके चलते बल्लेबाज को लौटना पड़ा।

Advertisement

पहली झलक में देखने पर ऐसा लग रहा था कि अगर DRS उपलब्ध होता और बल्लेबाज रिव्यू लेता तो शायद ऑनफील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ सकता था। आउट होने से पहले उन्होंने डेरियल मिचेल के साथ 120 रनों की साझेदारी की थी।

वहीं अगर मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 256 रन बना लिए हैं। डेरियल मिचेल 83 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड और जैक लीच के खाते में 2-2 विकेट आए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार