England vs Pakistan 1st Test Match Prediction: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 19 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट इंटरनेशनल साल 2024 में रावलपिंडी के मैदान पर खेला गया था जहां पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 9 विकेट से रौंदकर, 2-0 से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज जीती थी। इस मुकाबले के हीरो सऊद शकील थे जिन्होंने पहली पारी में शतक ठोकते हुए 134 रन बनाए थे।

ENG vs PAK 1st Test: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 19 अगस्त 2025
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड, लीड्स

Headingley, Leeds Pitch Report

इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है जहां टेस्ट क्रिकेट में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना खूब पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 85 में से 37 टेस्ट मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 300 रन रहा है जो कि दूसरी पारी में 293 रन, तीसरी पारी में 241 रन और चौथी पारी में 169 रन रहा है।

ENG vs PAK Test Head To Head Record

कुल - 92
इंग्लैंड - 30
पाकिस्तान - 23
ड्रॉ - 39

ENG vs PAK 1st Test : Where to Watch?

इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar App पर भी इन्जॉय कर सकते हो।

ENG vs PAK 1st Test: Player to Watch Out For

इंग्लैंड की टीम से जो रूट, हैरी ब्रूक और जोफ्रा आर्चर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर पाकिस्तान टीम की तो अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद और आमेर जमाल अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

England vs Pakistan 1st Test Probable Playing XI

England Test Probable Playing XI:  बेन डकेट, एमिलियो गे, ओली पोप/जॉर्डन कॉक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, शोएब बशीर/ओली रॉबिन्सन/ब्रायडन कार्स।

Pakistan Test Probable Playing XI: इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, सऊद शकील, बाबर आज़म (कप्तान), शान मसूद, सलमान आगा, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), आमेर जमाल, साजिद खान, अबैद शाह, मोहम्मद अली।

England vs Pakistan Today's Match Prediction

इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

ENG vs PAK 1st Test Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ENG vs PAK Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, England vs Pakistan Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार