Eng vs Pak 2nd T20: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में कप्तान जोस बटलर के 59 रनों की बदौलत 19.5 ओवर में 200 रन बनाए हैं। 

Advertisement

इस मैच में जोस बटलर ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वहीं मैच के 5वें ओवर में मोहम्मद हसनैन की गेंद पर जोस बटलर ने जबरदस्त स्कूप शॉट लगाया। जोस बटलर का यह स्कूप शॉट काफी अलग था और इसमें उनका अलग ही टच था। जोस बटलर विकेट के पीछे हटे और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया।

Advertisement

जोस बटलर ने जिस तरह से आसानी से गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया उसे देखकर ऐसा लगा कि मानो बटलर को यह शॉट खेलने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। लेकिन, अगर स्लो मोशन में आप इस शॉट को देखेंगे तो पाएंगे कि हसनैन की गेंद पर ऐसा शॉट खेलना वाकई काफी मुश्किल है।

बता दें कि पहले टी-20 मैच में पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड की टीम को करारी शिकस्त दी थी। पाकिस्तान ने ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंगम में खेले गए T20 मैच में इंग्लैंड को 31 रनों से हराया था। पहले टी-20 को जीतकर पाकिस्तान ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में इंग्लैंड की टीम इस टी-20 मुकाबले की जीतना चाहेगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार