क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के अलावा स्टेडियम में बैठे दर्शकों द्वारा भी ऐसी कई चीजें देखने को मिल जाती है जिसके कारण मैच का रोमांच  और बढ़ जाता है।

Advertisement

ऐसा ही कुछ देखने को मिला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर के मैदान पर खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में। पाकिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में दर्शक दीर्घा में एक लड़की को मैच देख रही एक इंग्लिश दर्शक ने प्रपोज किया। लड़के द्वारा अंगूठी पाकर वो लड़की और भी भावुक हो गई और उसने भी लड़के को प्यार को कबूल किया।

Advertisement

दोनों बाद में एक दूसरे से गले मिलते हुए नजर आए और दोनों को इस तरह साथ में देख आसपास बैठे अन्य दर्शकों भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने तालियों की गूंज से समां बांधा।

3 मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 2 गेंद शेष रहते मैच को अपने नाम किया और 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।

इस सीरीज में इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले लियाम लिविंगस्टोन को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। इसके अलावा मैच में जेसन रॉय को उनकी बेहतरीन 64 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार