ENG vs PAK: पाकिस्तान की टीम ने मेजबान इंग्लैंड को पहले टी-20 मुकाबले में 31 रनों से करारी शिकस्त दी है। इस मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने धारधार गेंदबाजी की और इंग्लैंड को हराने में पूरी ताकत झोंक दी। मैच के दौरान शाहीन शाह अफरीदी ने अपनी ही गेंदबाजी में एक शानदार कैच पकड़ा था जिसका वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

Advertisement

इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दूसरे ओवर के दौरान डेविड मलान ने विकेट के सामने शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर एक जोरदार शॉट खेला। शाहीन अफरीदी के पास इस गेंद को पकड़ने के लिए 1 सेकेंड से भी कम का समय था लेकिन उन्होंने बिल्कुल भी गलती नहीं कि और नामुमकिन कैच को पकड़ लिया।

Advertisement

इस कैच को पकड़ने के बाद एक पल के लिए किसी को भी यकीन नहीं हुआ कि आखिरकार ऐसा हुआ कैसे। मालूम हो कि शाहीन शाह अफरीदी ने इस मैच में अपनी गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कमर तोड़कर रख दी थी। शाहीन अफरीदी ने 3.2 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए शाहीन शाह अफरीदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

वहीं अगर मैच की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 232 रन बनाए थे। बाबर आजम ने कप्तानी पारी खेलते हुए 85 रन बनाए थे वहीं मोहम्मद रिजवान 63 रन बनाकर आउट हुए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 19.2 ओवर में ऑल आउट होकर 201 रन बना पाई थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार