ENG vs PAK 1st Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हेडिंग्ले टेस्ट के दूसरे दिन मैदान पर क्रिकेट से अलग एक मजेदार नजारा देखने को मिला। एक दर्शक अपने लिए चार बीयर लेकर सीट की तरफ लौट रहा था, लेकिन रास्ते में उसके साथ ऐसी गड़बड़ हो गई कि सारी बीयर जमीन पर गिर गई। इस घटना ने स्टेडियम में बैठे दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

Advertisement

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार (20 अगस्त) को बारिश के कारण खेल काफी देर से शुरू हुआ। हालांकि, मैच शुरू होने के बाद मैदान पर क्रिकेट के साथ-साथ एक ऐसा मजेदार वाकया भी देखने को मिला, जिसने कुछ देर के लिए दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

इंग्लैंड की पहली पारी के 34वें ओवर के दौरान एक दर्शक कैमरे में कैद हुआ। वह चार बीयर के चार गिलास लेकर अपनी सीट की तरफ लौट रहा था। उसने गिलास एक कार्डबोर्ड होल्डर में रखे हुए थे और उन्हें संभालकर आगे बढ़ रहा था।

लेकिन सीट तक पहुंचने से पहले ही उसके साथ गड़बड़ हो गई और कुछ ही सेकंड में चारों बीयर जमीन पर बिखर गईं। चार बीयर एक साथ गिरने के बाद उसके पास खाली हाथ सीट पर लौटने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। 

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। वह दर्शक कुछ देर बाद फिर से चार बीयर लेकर अपनी सीट पर लौटता दिखाई दिया। इस बार वह पहले से ज्यादा सावधानी बरत रहा था। जैसे ही वह नई राउंड लेकर अपनी सीट की ओर पहुंचा, आसपास मौजूद दर्शक उसके लिए तालियां बजाते नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया और क्रिकेट फैंस इस मजेदार पल पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो दूसरे दिन बारिश के कारण खेल में लंबा ब्रेक आया और पहले सेशन का खेल नहीं हो पाया। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 112 पर 2 के स्कोर से आगे बढ़ाई थी। पहले दिन पाकिस्तान की टीम 171 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जिसमें ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने पांच-पांच विकेट हासिल किए थे।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार