Kagiso Rabada Vs Joe Root: दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एक बार फिर तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के जाल में फंस गए। जो रूट नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए लेकिन उनके संभलने से पहले ही रबाडा ने उनका काम तमाम कर दिया। ऑफ स्टंप के बाहर जाती रबाडा की गेंद में अतिरिक्त उछाल थी। 

Advertisement

ड्राइव खेलने की कोशिश में जो रूट ने गेंद से छेड़छाड़ की उनके बल्ले का बाहरी किनारा लगा और पहली स्लिप पर खड़े फील्डर ने 3-4 प्रयास में रूट का कैच लपक लिया। तीन पारियों में जो रूट अभी तक दहाई के अंक तक नहीं पहुंचे। जो रूट के करियर में यह केवल दूसरी बार है जब वह लगातार तीन बार सिंगल डिजिट के स्कोर पर आउट हुए।

Advertisement

इस सीरीज को छोड़ दें तो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट टेस्ट क्रिकेट में जादुई लय में हैं। इस समय अपने करियर के चरम पर जो रूट रबाडा के सामने बेबस नजर आए हैं। वहीं अगर मैच की बात करें तो एक बार फिर इंग्लिश ओपनर टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे। एलेक्स ली 4 रन पर निपटे वहीं ओली पोप 23 रन पर क्लीन बोल्ड हो गए।

इससे पहले साउथ अफ्रीका टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। उनका ये फैसला गलत साबित हुआ और पूरी अफ्रीकी टीम महज 151 रनों पर ऑलआउट हो गई। रबाडा ने सर्वाधिक 36 रन बनाए वहीं जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 3-3 विकेट लिए। पहले दिन का खेल खत्म होन पर इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट खोकर 111 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार