इंग्लैंड ने साउथैम्पटन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया और कप्तान जोस बटलर का ये फैसला उस समय बिल्कुल सही साबित हुआ जब पहले ही ओवर में क्विंटन डी कॉक बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

Advertisement

ये पारी का पहला ही ओवर था और दक्षिण अफ्रीका के फैंस उम्मीद कर रहे थे कि इस मैच में डी कॉक का बल्ला चलेगा लेकिन वो एक बार फिर से अपने फैंस को निराश कर गए। विली ने पहले ओवर की तीसरी गेंद गुड लेंग्थ पर डाली और डी कॉक ने उनकी इस गेंद पर ड्राइव लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधा स्टंप्स में जा घुसी।

Advertisement

बोल्ड होने के बाद डी कॉक को कुछ सेकेंड के लिए यकीन ही नहीं हुआ कि वो आउट हो गए हैं। वहीं, विली और इंग्लैंड के खिलाड़ियों की खुशी ये दिखा रही थी कि ये उनके लिए कितनी बड़ी विकेट थी। वहीं, डी कॉक के आउट होने के बाद बल्लेबाज़ी पर राइली रूसो आए और उन्होंने तेजी से रन बनाए। हालांकि, 18 गेंदों पर तेज़ 31 रन बनाने के बाद वो भी आउट हो गए।

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस सीरीज डिसाइडर में अफ्रीकी टीम कितना बड़ा स्कोर बना पाती है। आपको बता दें कि फिलहाल ये सीरीज 1-1 से बराबर है और जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो सीरीज जीत जाएगी ऐसे में कोई भी टीम एक सेकेंड के लिए भी अपने खेल में ढील नहीं देना चाहेगी। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार