England vs Sri Lanka 2nd ODI Match Prediction: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 24 सितंबर को लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया था जहां इंग्लैंड ने 265 रन डिफेंड किए और श्रीलंका को 89 रनों से मात दी। इस मुकाबले के स्टार प्लेयर विल जैक्स थे, जिन्होंने 47 गेंदों पर नाबाद 46 रन बनाए और फिर 7 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट झटके।
ENG vs SL 2nd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - गुरुवार, 24 सितंबर 2026
समय - 05:00 PM IST
वेन्यू - हेडिंग्ले, लीड्स
Headingley, Leeds Pitch Report
इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर एक संतुलित पिच देखने को मिलती है जहां रोमांचक मुकाबले होते हैं। यहां अब तक कुल 49 वनडे इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 27 रन चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। गौरतलब है कि यहां पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को स्कोर बोर्ड पर कम से कम 250 रन टांगने होंगे।
ENG vs SL ODI Head To Head Record
कुल - 83
इंग्लैंड - 41
श्रीलंका - 38
बेनतीजा - 03
टाई - 01
ENG vs SL 2nd ODI : Where to Watch?
इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Networks पर देख पाएंगे। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट फैंस इन मुकाबलों को OTT प्लेटफॉर्म Sony LIV और FanCode App पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।
ENG vs SL 2nd ODI: Player to Watch Out For
इंग्लैंड की टीम से जोस बटलर, हैरी ब्रूक और विल जैक्स स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और डुनिथ वेलालागे अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
England vs Sri Lanka 2nd ODI Probable Playing XI
England ODI Probable Playing XI: बेन डकेट, टॉम बैंटन, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।
Sri Lanka ODI Probable Playing XI: पथुम निसांका, कामिंदु मेंडिस, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), पवन रत्नायके, चरिथ असलंका, जनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालागे/ वानिंदु हसरंगा, सचिंदु कोलंबगे, दिलशान मदुंशका, असिथा फर्नांडो, दुष्मंथा चमीरा।
England vs Sri Lanka Today's Match Prediction
इस वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
ENG vs SL 2nd ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ENG vs SL Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, England vs Sri Lanka Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।