श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच शनिवार(5 नवंबर) को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का 39वां मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Advertisement

ENG vs SL: Match Preview

इंग्लैंड ने अपना पिछला मुकाबला न्यूजीलैंड को 20 रनों से हराकर जीता है। खराब फॉर्म से जूझ रहे कप्तान जोस बटलर और सलामी बल्लेबाज़ एलेक्स हेल्स फॉर्म में लौट चुके हैं। कीवी गेंदबाज़ों के खिलाफ इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारी खेली। जोस ने 73 रन बनाए, वहीं एलेक्स हेल्स ने 52 रन जड़े थे। हालांकि अच्छी शुरुआत के बाद टीम का मिडिल ऑर्डर फ्लॉप हो गया था। स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पूरे टूर्नामेंट में ही अब तक फॉर्म में नज़र नहीं आए हैं। मोईन अली, डेविड मलान, और हैरी ब्रूक्स ने भी रन नहीं बनाए हैं। 

इंग्लिश टीम के गेंदबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले मैच में क्रिस वोक्स और सैम करन ने 2-2 विकेट चटकाए थे। मार्क वुड और बेन स्टोक्स ने भी एक-एक विकेट हासिल किया था। टूर्नामेंट में इंग्लैंड टीम के टॉप विकेट-टेकर सैम करन रहे हैं। इस बाएं हाथ के ऑलराउंडर ने 9 विकेट झटके हैं।

श्रीलंका भी जीत के बाद इंग्लैंड टीम के सामने मैदान पर उतरेगी। श्रीलंका ने अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया था। इस मैच में धनंजय डी सिल्वा ने नाबाद 66 रन बनाए थे, लेकिन टीम के बल्लेबाज़ लगातार प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। टूर्नामेंट में कुसल मेंडिल श्रीलंका के टॉप रन स्कोरर हैं जिन्होंने 7 मैचों में 205 रन बनाए हैं।

श्रीलंका के पिछले मैच के हीरो धनंजय डी सिल्वा टीम के सबसे कामियाब गेंदबाज़ भी रहे हैं। इस टूर्नामेंट में डी सिल्वा ने 7 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। स्पिनर महेश थीक्षाना भी अच्छी लय में दिखे हैं। थीक्षाना ने 9 विकेट हासिल किए हैं।

ENG vs SL: Match Details

दिन – शनिवार, नवंबर 05, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:30 बजे
वेन्यू – सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

ENG vs SL: Match Prediction

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में जोस बटलर की कप्तान वाली इंग्लैंड की टीम फेवरेट रहेगी।

ENG vs SL Head-to-Head

कुल – 13
इंग्लैंड – 09
श्रीलंका - 04

ENG vs SL: Where to Watch?

यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को हॉटस्टार पर भी एन्जॉय कर सकते थे।

ENG vs SL Team News

दोनों ही टीमों की तरफ से कोई भी नया अपडेट जारी नहीं किया गया है।

ENG vs SL Probable Playing XI

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रूक्स, मोइन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिथा

ENG vs SL Fantasy XI

विकेटकीपर: जोस बटलर, कुसल मेंडिस
बल्लेबाजी : डेविड मलान, पथुम निसांका, एलेक्स हेल्स
ऑलराउंडर: सैम करन, धनंजय डी सिल्वा, लियाम लिविंगस्टोन/वानिन्दु हसरंगा
गेंदबाजी: मार्क वुड, महेश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार