England vs Australia 2nd T20I, Dream 11 Team

Advertisement

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला केनिंग्टन ओवल, में बुधवार (5 जुलाई) को खेला जाएगा। मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम अब ओवल में जीत हासिल करके सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त पाना चाहेगी, वहीं इंग्लैंड की निगाहें सीरीज को बराबर करने पर टिकी होंगी।

इस मुकाबले में आप सलामी बल्लेबाज़ बेथ मूनी पर दांव खेल सकते हैं। बेथ मूनी ऑस्ट्रेलिया टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। टी20 सीरीज के पहले मैच में भी मूनी ने नाबाद 61 रन जड़े थे। 29 वर्षीय बेथ मूनी रनों का अंबार लगाती हैं। अब तक वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 85 टी20 मुकाबलों में 41.56 की औसत से कुल 2411 रन ठोक चुकी हैं। ऐसे में उन्हें कप्तान के तौर पर चुनना समझदारी होगी। उपकप्तान के तौर पर आप एश गार्डनर या ताहलिए मैकग्रा को चुन सकते हैं।

ENG W vs AUS W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 5 जुलाई 2023
समय - 10: 30 PM IST
वेन्यू - द ओवल

ENG W vs AUS W: Pitch Report

ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक कुल 17 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 9 मैच जीते हैं, वहीं रन चेज करने वाली टीम ने यहां 7 मुकाबले अपने नाम किये हैं। इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 151 रन रहता है, वहीं दूसरी इनिंग का औसत स्कोर 135 रन है।

ENG W vs AUS W Head-to-Head

कुल - 40
ऑस्ट्रेलिया- 19 
इंग्लैंड - 18
ड्रॉ -  02
बेनतीजा - 01

ENG W vs AUS W: Where to Watch?

क्रिकेट फैंस इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला यह मुकाबला ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव एप पर इन्जॉय कर सकते हैं।

England vs Australia Dream 11 Team

विकेटकीपर - एलिसा हेली, बेथ मूनी (कप्तान), एमी जोन्स 
बल्लेबाज - ताहलिए मैकग्रा, सोफी डंकले
ऑलराउंडर - नेट साइवर ब्रंट, एश गार्डनर (उपकप्तान), ऐलसी कैप्सी
गेंदबाज - जेस जोनासन, मेगन स्कट, सोफी एक्लेस्टोन

England Probable Playing XI

सोफी डंकले, डेनिएल वैट, ऐलिस कैप्सी, नेट साइवर ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), डेनियल गिब्सन, सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, फ्रेय डेविस, लॉरेन बेल

Australia Probable Playing XI

एलिसा हेली (कप्तान और विकेटकीपर), बेथ मूनी, ताहलिए मैकग्रा, एश गार्डनर, ग्रेस हैरिस, एलिसे पेरी, एन्नाबेल सदरलैंड, जॉर्जिआ वेयरहैम, जेन जोनासन, मेगन स्कट, डार्सी ब्राउन

Also Read: Live Scorecard

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार