England Women vs South Africa Women Dream11 Prediction, T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 9वां मुकाबला सोमवार, 07 अक्टूबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होगी। ये मैच भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप इंग्लिश ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। ब्रंट आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही पॉइंट्स जीता सकती है। वो इंग्लिश टीम के लिए अब तक 123 टी20 इंटरनेशनल खेल चुकी हैं जिसमें उन्होंने 2515 रन और 87 विकेट चटकाए हैं। उनके आंकड़ों को देखते हुए उन्हें कैप्टन बनाना एक अच्छा फैसला होगा।

उपकप्तान के तौर पर आप सोफी एक्लेस्टोन को चुन सकते हो। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 87 मैचों में 126 टी20 विकेट चटकाए हैं। सोफी एक्लेस्टोन के अलावा साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजाने कैप भी उपकप्तान के तौर पर एक अच्छी पिक हो सकती हैं।

ENG W vs SA W World Cup Match: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 07 अक्टूबर 2024
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू -  शारजाह क्रिकेट स्टेडियम

ENG W vs SA W T20I Pitch Report

ये मुकाबला शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। अब तक यहां कुल 52 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें से 31 पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। वहीं 21 रन चेज करते हुए जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 141 रन रहा है। वहीं यहां सर्वाधिक टी20 स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 215 रन बना है जो कि अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच हुए मुकाबले के दौरान बना था।

ENG W vs SA W: लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी

ये मुकाबला आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाओगे। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी आप इस मुकाबला का लुफ्त उठा सकते हो।

ENG W vs SA W T20I Head to Head Record

कुल -  24
इंग्लैंड- 19
साउथ अफ्रीका - 04
बेनतीजा - 01

ENG W vs SA W T20I Dream11 Team

विकेटकीपर - एमी जोन्स
बल्लेबाज - डेनिएल वैट, लौरा वोल्वार्ट, ताज़मिन ब्रित्स
ऑलराउंडर - नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), मारिजाने कैप 
गेंदबाज - सोफी एक्लेस्टोन (उपकप्तान), सारा ग्लेन, चार्ली डीन, लिन्से स्मिथ, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

England Women vs South Africa Women Probable Playing XI

England Women Probable Playing XI: मैया बाउचर, डेनिएल वैट (विकेटकीपर), हीथर नाइट (कप्तान), एलिस कैप्सी, नेट साइवर-ब्रंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, डेनिएल गिब्सन, चार्ली डीन, सारा ग्लेन, लिन्से स्मिथ।

South Africa Women Probable Playing XI : लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रित्स, मारिजैन कैप, एनेके बॉश, सुने लुस, क्लो ट्राईऑन, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, सिनालो जाफ़्टा (डब्ल्यू), नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका।

ENG W vs SA W T20I Dream11 Prediction, ENG W vs SA W Dream11 Team, Fantasy  Cricket Tips, ENG W vs SA W Pitch Report, Today Cricket Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between England Women vs South Africa Women

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार