मोहाली, 29 नवंबर (CRICKETNMORE)। भारत ने पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) स्टेडियम में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को इंग्लैंड की दूसरी पारी 236 रनों पर समेट दी।भारत के सामने अब जीत के लिए 103 रनों का लक्ष्य है।उंगली में चोट के चलते आठवें क्रम पर उतरे हासिब हमीद 59 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे।

OMG: मैदान पर "तलवारबाजी" दिखाने के बाद रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड खिलाड़ियों को दी ये खास चुनौती

Advertisement

भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए। मोहम्मद समी, उमेश यादव और रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले। जेम्स एंडरसन (5) आखिरी विकेट के तौर पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जोए रूट (78) सर्वोच्च स्कोरर रहे। क्रिस वोक्स ने भी 30 रनों का योगदान दिया।

इंग्लैंड ने पहली पारी में जॉनी बेयरस्टो (89) और बटलर (43) की बदौलत मात्र 283 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पारी को सस्ते में समेटने में भारतीय गेंदबाजों का संयुक्त प्रयास था।

VIDEO: पार्थिव पटेल से बल्लेबाजी के दौरान हुई ऐसी गलती कि कोच कुंबले हसंते-हसंते हुए लोटपोट

मोहम्मद समी ने सर्वाधिक तीन, जबकि उमेश यादव, जयंद और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए थे। अश्विन को एक विकेट मिला था।

इसके बाद भारत ने निचले क्रम पर जडेजा (90), अश्विन (72) और जयंत (55) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत पहली पारी में 417 रन बनाए और इंग्लैंड पर 134 रनों की बढ़त हासिल की।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जबकि सातवें क्रम से निचे के तीन-तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। इससे पहले आठ वर्ष के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले पार्थिव पटेल (42), चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली (62) ने भी अहम पारियां खेलीं।

बड़ा खुलासा: इस वजह से धोनी नहीं जाएगें युवराज सिंह की शादी में शामिल होने

पांच मैचों की श्रृंखला में भारत 1-0 की बढ़त ले चुका है। राजकोट में हुआ पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था, जबकि विशाखापट्नम में हुआ दूसरा टेस्ट भारत 246 रनों से जीतने में सफल रहा था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार