Jacob Bethell Injured: आईसीसी के मेल्टी नेशन टूर्नामेंट आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय बचा है। इसी बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंग्लैंड के यंग स्टार ऑलराउंडर जैकब बेथेल (Jacob Bethell) अचानक चोटिल होने के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में खेले गए पहले वनडे इंटरनेशनल में 51 रनों की पारी खेलने के बाद जैकब बेथेल को अपने बाएं पैर के ऊपरी हस्से में दर्द महसूस हुआ था। इसके बाद उनका स्कैन करवाया गया जिसमें ये सामने आया कि उन्हें गंभीर हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। गौरतलब है कि वो इस चोट के कारण चार से लेकर छह हफ्तों तक के लिए क्रिकेट से दूर हो सकते हैं।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि भारत और इंग्लैंड के बीच कटक में खेले गए दूसरे ODI के बाद इंग्लिश कैप्टन जोस बटलर ने भी जैकब बेथेल की इंजरी पर अपडेट दिया था। उन्होंने कहा कि, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि जैबक बेथेल चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।' आपको बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट ने तीसरे वनडे के लिए जैकब बेथेल के बैकअप के तौर पर टीम में दाएं हाथ के विस्फोटक बैटर टॉम बैंटन को शामिल किया है।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऐसा है इंग्लैंड का पूरा स्क्वाड

जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल (चोटिल), हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार