इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार (8 सितंबर) को साउथैम्पटन में टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार रात 10.30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम आईसीसी टी-20 रैंकिंग में दुनिया की नंबर 1 टीम बनेगी। 

Advertisement

मेजबान इंग्लैंड ने पहले दो टी-20 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही वह फिलहाल टी-20 रैकिंग में पहले नंबर पर काबिज है। फिलहाल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त रूप से 273 पॉइंट्स हैं। इसलिए इस मुकाबले को जीतने वाली टीम नंबर 1 रैंकिंग पक्की कर लेगी। 

Advertisement

इस सीरीज की शुरूआत से पहले इंग्लैंड की टीम रैंकिंग दूसरे नंबर पर थी और लगाताक दो जीत के साथ वह टॉप पर पहुंची। तीसरे मैच में अगर इंग्लैंड जीत हासिल कर लेती है तो वह वनडे के बाद टी-20 रैकिंग में नंबर पर अपनी जगह मजबूत कर लेगी। 

बता दें कि इंग्लैंड ने पहले मुकाबले में उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 2 रन से मात दी थी। वहीं दूसरे मैच में जॉस बटलर की धमाकेदार पारी के दम पर 6 विकेट से जीत दर्ज की। 

टी-20 सीरीज के बाद तीन वनडे मैच की सीरीज भी खेली जानी है। जिसका पहला मैच 11 सितंबर को, दूसरा 13 सितंबर और तीसरा और आखिरी वनडे 16 सितंबर को होगा। सभी मुकाबले मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार