Auqib Nabi Video: भारत में घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) खेला जा रहा है जिसके फाइनल (Ranji Trophy Final) के तीसरे दिन गुरुवार, 26 फरवरी को जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के तेज गेंदबाज़ आकिब नबी (Auqib Nabi) विपक्षी टीम कर्नाटक (Karnataka) के बल्लेबाज़ों पर अपनी रफ्तार से कहर बरपाते नज़र आए। गौरतलब है कि उन्होंने अपने शुरुआती 8 ओवर में कर्नाटक को सिर्फ 22 रन देकर उनके 3 विकेट लिए। गौर करें कि इसी बीच उन्होंने अपने एक कर्नाट के दो बल्लेबाज़ों को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना कर्नाटक की पारी के 18वें ओवर में घटी। यहां 29 साल के आकिब नबी ने सबसे पहले अपनी पांचवीं गेंद करते हुए कर्नाटक के अनुभवी बल्लेबाज़ करुण नायर (09 बॉल पर 00 रन) को फंसाया और उन्हें एक बेहद ही बवाल बॉल से भौचक्का छोड़कर क्लीन बोल्ड कर दिया। खास बात ये है कि वो यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने अगली ही बॉल पर बाएं हाथ के बल्लेबाज़ स्मरण रविचंद्रन (01 बॉल पर 00 रन) को भी विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करा दिया।

Advertisement

BCCI Domestic ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। जान लें कि खबर लिखे जान तक आकिब नबी 9 ओवर गेंदबाज़ी कर चुके हैं और उन्होंने 23 रन देकर 3 विकेट निकाले हैं। उन्होंने करुण नायर और स्मरण रविचंद्रन के अलावा केएल राहुल का विकेट भी झटका है।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो कर्नाटक की टीम खबर लिखे जाने तक 34 ओवर में 04 विकेट खोकर 110 रन जोड़ चुकी है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली इनिंग में 173.1 ओवर बैटिंग की और 584 रन बनाए। यहां देखे लाइव मैच का स्कोर कार्ड

गौर करें 29 साल के आकिब नबी मौजूदा रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में अब तक 10 मैचों की 17 पारियों में 58 विकेट झटक चुके हैं। वो टूर्नामेंट में उत्तराखंड के मयंक मिश्रा के बाद दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में 8 मैचों की 16 इनिंग में 59 विकेट लिए हैं। खास बात ये भी है कि आकिब नबी को आईपीएल के आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने पूरे 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा है।

ऐसी है दोनों टीमें

Advertisement

जम्मू और कश्मीर (प्लेइंग इलेवन): कमरान इकबाल, यावेर हसन, शुभम पुंडीर, पारस डोगरा (कप्तान), अब्दुल समद, कन्हैया वधावन (डब्ल्यू), आबिद मुश्ताक, औकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा, सुनील कुमार।

Also Read: LIVE Cricket Score

कर्नाटक (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, क्रुथिक कृष्णा (डब्ल्यू), विद्याधर पाटिल, वैशाख विजयकुमार, शिखर शेट्टी, प्रसिध कृष्णा। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार