19 जून। इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए कुरेन भाइयों-सैम और टॉम को 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया है जबकि हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स चोट के चलते सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

Advertisement

वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार, वर्ष 1999 के बाद से यह पहला मौका होगा, जब दो भाई एक ही समय में इंग्लैंड के लिए मैच खेलेंगे। इससे पहले, बेन होलियोक और एडम होलियोकने 1999 में श्रीलंका के खिलाफ सिडनी में इंग्लैंड के लिए मैच खेला था। 

20 साल के सैम टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में अपना पदार्पण करेंगे। उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक एकमात्र टेस्ट मैच खेला हैं। वहीं 23 साल के टॉम ने इंग्लैंड के लिए अब तक छह टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। 

आगे क्लिक करके देखें पूरी टीम►

 

कुरेन बंधुओं के अलावा जो रूट की वापसी हुई है। रूट ने अपना आखिरी टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच सितंबर 2017 में खेला था। रूट के अलावा मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो और जेक बाल को भी टीम में मौका दिया गया है। तेज गेंदबाज मार्क वुड को आराम दिया गया है। 

स्टोक्स सीरीज के समय अपना रिहेबिलिटेशन करेंगे। क्रिस वोक्स भी चोट के चलते सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। वहीं सैम बिलिंग्स, डेविड मलान, लियाम डॉसन और जेम्स विंस को 14 सदस्यीय टीम से बाहर रखा गया है। इंग्लैंड ने पिछले 10 टी-20 मैचों में केवल तीन में जीत दर्ज की है। ऐसे उसके लिए ये सीरीज आसान नहीं होने वाली है। आगे क्लिक करके देखें पूरी टीम►

 

इंग्लैंड को 27 जून को आस्ट्रेलिया के खिलाफ एजबेस्टन में एकमात्र टी-20 मैच खेलना है। इंग्लिश टीम फिर इसके बाद तीन से आठ जुलाई तक भारत की साथ तीन मैचों की घरेलू टी-20 सीरीज खेलेगी। 

टीम- इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोनाथन बेयरस्टो, जेक बाल, जोस बटलर, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम प्लेंकट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, डेविड विले। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार