इंग्लैंड क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक (Harry Brook) भारत के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। ब्रूक व्यक्तिगत कारणों के चलते वापस स्वदेश लौट चुके हैं और अब वो टेस्ट सीरीज के लिए भारत वापस नहीं आएंगे। इसी बीच अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ब्रूक की रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। इंग्लिश टीम में डेन लॉरेंस (Dan Lawrence) को जगह मिली है।
इंग्लैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके ब्रूक की रिप्लेसमेंट की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि डेन लॉरेस 24 घंटों में इंग्लैंड क्रिकेट टीम से जुड़ जाएंगे। आपको बता दें कि ब्रूक का अचानक टेस्ट सीरीज से बाहर हो जाना मेहमान टीम के लिए बड़ा झटका है। ऐसा इसलिए क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में ब्रूक ने अब तक काफी प्रभावित किया है और सिर्फ 12 टेस्ट मैचों में 1181 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 7 अर्धशतक बनाए हैं।
डेन लॉरेंस के टेस्ट आंकड़ें
आपको बता दें कि इंग्लिश बल्लेबाज़ डेन लॉरेंस ने अब तक सिर्फ 11 टेस्ट मुकाबले खेले हैं जिसके दौरान उन्होंने 29 की औसत से सिर्फ 551 रन बनाए हैं। इस दौरान लॉरेंस के बैट से 4 अर्धशतक निकले हैं, ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि उन्हें भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका मिलता है या नहीं।
टेस्ट सीरीज के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें
भारतीय टेस्ट टीम (पहले दो टेस्ट) - रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, श्रीकर भरत, आवेश खान, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, और मुकेश कुमार।
Also Read: Live Score
इंग्लैंड टेस्ट टीम - बेन स्टोक्स (कप्तान), डेन लॉरेंस रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड।