England Playing XI For 3rd T20: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 3rd T20) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है जहां तीसरा मुकाबला मंगलवार, 28 जनवरी को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए इंग्लिश टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है।

Advertisement

इंग्लैंड ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करते हुए भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन दुनिया के सामने रखी है। आपको बता दें कि उन्होंने पिछले टी20 मुकाबले की टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी इंग्लिश टीम एक बार फिर उसी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरने वाली है जिसके साथ वो चेन्नई में हुआ टी20 मुकाबला खेली थी।

Advertisement

ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि इंग्लिश टीम राजकोट में जीत हासिल करके सीरीज में वापसी कर पाती है या नहीं। गौरतलब है कि अगर इंग्लैंड ये मैच नहीं जीतती तो वो पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से पीछे हो जाएंगे और इसी के साथ भारत उन पर अजेय बढ़त बना लेगी। बता दें कि टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पहला टी20 कोलकाता में 7 विकेट से हराया था, वहीं दूसरे टी20 में भारत को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से जीत मिली थी।

भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के लिए ऐसी है इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

फिल साल्ट, बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडेन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

ऐसी है दोनों टीमें

Advertisement

भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा।

इंग्लैंड टीम: बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद, गस एटकिंसन, जेमी स्मिथ , रेहान अहमद।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार