विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने दो मैच का बैन लगाने के साथ  2,500 पाउंड का जुर्माना लगाया है। बोर्ड द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि अगर रॉय का व्यवहार नहीं सुधरता तो उन्हें 12 महीने तक के लिए सस्पेंड किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड ने ऱॉय के खिलाफ हुई इस कार्रवाई की वजह का खुलासा नहीं किया है।

Advertisement

इंग्लैंड और वेल्स में पेशेवर घरेलू खेल में अनुशासनात्मक मामलों की सुनवाई करने वाली क्रिकेट अनुशासन समिति (CDC) ने रॉय के खिलाफ यह फैसला सुनाया है। रॉय ने खुद को ऐसे तरीके से संचालित करने का आरोप स्वीकार किया जो क्रिकेट के हितों के लिए हानिकारक हो सकता है या जो क्रिकेट के खेल, ईसीबी और खुद उनको बदनाम कर सकता है"।

Advertisement

रॉय ने ईसीबी के गाइडलाइंस 3.3 का उल्लंघन किया है।

बयान में कहा गया है , " रॉय पर इंग्लैंड के अगले दो मैच का बैन लगाया गया है, जिसमें वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। अगर उनके व्यवहार में सुधार नहीं आता तो उन्हें 12 महीने तक के लिए सस्पेंड किया जा सकता है। उन्हें 31 मार्च तक 2500 पाउंड तक का जुर्माना भरना होगा।”

बता दें कि रॉय ने परिवार के साथ समय बिताने का कारण बताते हुए आईपीएल 2022 से नाम वापस ले लिया था। गुजरात टाइटंस ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले वह पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेले थे।

खबरों के अनुसार आईपीएल से नाम वापस लेने के चलते रॉय के खिलाफ ईसीबी द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

Advertisement

रॉय की काउंटी टीम सर्रे ने घोषणा कर दी है कि वह चैंपियनशिप के शुरूआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, वह एक छोटे, अनिश्चितकालिन ब्रेक पर हैं। रॉय फिलहाल अपने परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार