England vs Australia ODI: कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) औऱ विल जैक्स (Will Jacks) की धमाकेदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने मंगलवार (24 सितंबर) को चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 46 रन से हरा दिया। पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की यह पहली जीत है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की जीत का विजय रथ रोक दिया। लगातार 14 मैच जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया की यह पहली वनडे हार है, जो 348 दिन बाद आई है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और कप्तान मिचेल मार्श- मैथ्यू शॉर्ट क ओपनिंग जोड़ी सस्ते में ही पवेलियन लौट गई। इसके बाद मिडल ऑर्डर मे स्टीव स्मिथ और कैमरून ग्रीन के बीच साझेदारी देखने को मिली।  स्मिथ ने 82 गेंदो में 60 रन, वहीं ग्रीन ने 49 गेंदों में42 रन बनाए। इसके अलावा टॉप स्कोरर रहे एलेक्स कैरी ने 65 गेंदों  में नाबाद 77 रन की पारी खेली। इसके अलावा निचले क्रम में एरॉन हार्डी ने 44 रन और ग्लेन मैक्सवेल ने 30 रन का योगदान दिया। जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट, ब्रायडन कार्से, जॉन बैथेल, विल जैक्स और लियाम लिविंगस्टोन ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 11 रन के कुल स्कोर पर अपने दो विकेट गवाए। फिल सॉल्ट खाता भी नहीं खोल पाए और बेन डकेट ने सिर्फ 8 रन बनाए। फिर हैरी ब्रूक और विल जैक्स की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 156 रन जोड़े। ब्रूक ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाते हुए 94 गेंदों में नाबाद 110 रन की पारी खेली, वहीं जैक्स ने 82 गेंदों में 84 रन बनाए। 

37.4 ओवर के बाद बारिश के कारण मुकाबला रूका, लगातार तेज बारिश के कारण अंपायरों ने मुकाबला खत्म करने का फैसला किया गया। क्योंकि उस समय इंग्लैंड टीम डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 46 रन आगे थी, इसलिए उसे विजेता घोषित किया गया ।

ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में कैमरून ग्रीन और मिचेल स्टार्क ने 2-2 विकेट चटकाये।    

Advertisement

वनडे में लगातार सबसे ज़्यादा जीत

21 - ऑस्ट्रेलिया (जनवरी 2003 - मई 2003)

14 - ऑस्ट्रेलिया (अक्टूबर 2023 - सितंबर 2024)

Advertisement

13 - श्रीलंका (जून 2023 - अक्टूबर 2023)

12 - साउथ अफ्रीका (फरवरी 2005 - अक्टूबर 2005)

12 - पाकिस्तान (नवंबर 2007 - जून 2008)

Advertisement

12 - साउथ अफ्रीका (सितंबर 2016 - फरवरी 2017)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार