17 जून, (CRICKETNMORE)। जेसन रॉय के शानदार शतक और लियाम प्लंकेट की गेंदबाजी की बदौलत मेजबान इंग्लैंड ने कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 38 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों के सीरीज में 2-0 की अहम बढ़त बना ली है।

Advertisement

343 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 47.1 ओवर में 304 रनों पर ही सिमट गई।   देखें दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए शॉन मार्श ने शानदार शतक लगाया और 116 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 131 रनों की पारी खेली। उनके अलावा एस्टन एगर ने 46 रन बनाए। इन सब के अलावा कंगारू टीम का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका।

इंग्लैंड के लिए प्लंकेट ने चार, आदिल रशीद ने तीन, मोइन अली ने दो और मार्क वुड ने एक विकेट अपने खाते में डाला।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 342 रन बनाए। टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने 108 गेंदों में 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 120 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान जॉस बटलर ने 70 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्को की मदद से नाबाद 91 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार