India vs England 3rd T20I Highlights:  इंग्लैंड ने मंगलवार (28 जनवरी) को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशऩल में भारत को 26 रन से हरा दिया। हालांकि पांच मैचों की  सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है। भारतीय टीम को भले ही हार का सामान करना पड़ा हो लेकिन बेहतरीन प्रदर्शन के लिए वरुण चक्रवर्ती को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

 पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए।  बेन डकेट टॉप स्कोरर रहे, उन्होंने 28 गेंदों में 7 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली। वहीं लियाम लिविंगस्टोन ने 24 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें 1 चौका औऱ 5 छ्क्के जड़े। 

Advertisement

भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती ने 24 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही औऱ 16 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया, जिसके चलते भारतीय टीम 9 विकेट गवाकर 145 रन ही बना पाई। भारत के लिए हार्दिक पांड्या सने 35 गेंदों में 40 रन (1 चौके औऱ 2 छक्के) और अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में 24 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरे खिलाड़ियों में छह तो दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

इंग्लैंड के लिए जैमी ओवरटन ने 3 विकेट, जोफ्रा आर्चर औऱ ब्रायडन कार्स ने 2-2 विकेट, मार्क वुड और आदिल रशीद ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार