14 जुलाई,(CRICKETNMORE)। जो रूट के बेहतरीन शतक औऱ लियाम प्लंकेट की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया को 86 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली है। देखें स्कोरकार्ड

Advertisement

323 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवरों में 236 रनों पर ही ढेर हो गई। सुरेश रैना ने 63 गेंदों में 46 रन और कप्तान विराट कोहली ने 56 गेंदों में 45 रन की पारी खेली।

Advertisement

भारत की शुरुआत काफी खराब रही और रोहित शर्मा, शिखर धवन और केएल राहुल 10.5 ओवरों में 60 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कोहली और रैना ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 80 रन जोड़े।  इसके अलावा एमएस धोनी ने 37 रन बनाए और वनडे क्रिकेट में अपने 10000 रन पूरे किए। 

इंग्लैंड के लिए लियाम प्लंकेट ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, इसके अलावा आदिल रशीद,डेविड विली ने दो-दो,वहीं मार्क वुड, मोइन अली ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 322 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया है। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए जोए रूट ने सबसे ज्यादा 113 रन बनाए। वह पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 116 गेंदों का सामना कर आठ चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान इयोन मोर्गन ने 51 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 53 रनों की पारी खेली। डेविड विले 31 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से तेजी से 50 रन बनाने में सफल रहे। जेसन रॉय ने 40 और जॉनी बेयस्टरे ने 38 रनों का योगदान दिया। 

भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। उमेश यादव, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार